1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली से तुलना पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कही बड़ी बात

विराट कोहली से तुलना पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कही बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 10:58 pm IST

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है।

विराट कोहली से तुलना...- India TV Hindi
विराट कोहली से तुलना पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कही बड़ी बात Image Source : GETTY IMAGES

अबु धाबी| वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है। रसेल ने आईएएनएस से कहा, "वह (विराट) एक शानदार खिलाड़ी हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें बयां करने के लिए वास्तव में आपको कभी-कभी एक ही साथ पांच-दस शब्दों की जरूरत पड़ सकती है। वह एक ऐसे ही दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं।"

उन्होंने कहा, "विराट वास्तव में चैंपियन हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसे ही प्रशंसकों का मनोरजंन करते रहेंगे। वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह एक आल राउंड खिलाड़ी हैं।" विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि कोहली की तकनीक उनसे कहीं ज्यादा क्लासिक है।

31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है। यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है। जब मेरी तकनीक सही नहीं होती है तो मैं ज्यादा खराब बल्लेबाज होता हूं। मेरी तकनीक पॉवर को लेकर है। मैं गेंद को ज्यादा से हिट करने की कोशिश करता हूं, जितना कि मैं कर सकता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल