1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान होते ही सहवाग ने यूं दी पाकिस्तान को नसीहत

ICC चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल का ऐलान होते ही सहवाग ने यूं दी पाकिस्तान को नसीहत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2016 06:05 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 06:05 pm IST

आईसीसी ने पांच दिन पहले अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान किया है। कार्यक्रम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक ही ग्रुप में हैं जिसके बारे में

Virender Sehwag- India TV Hindi
Virender Sehwag

आईसीसी ने पांच दिन पहले अगले साल होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान किया है। कार्यक्रम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान एक बार फिर एक ही ग्रुप में हैं जिसके बारे में ICC कह चुकी है कि वह भीड़ जुटाने के लिए पाकिस्तान और भारत को जानबूझकर एक ही ग्रुप में रखती है। अगले साल 4 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच फिर मैच होगा और इस पर टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर चुटकी लेने से बाज़ नहीं आए। सहवाग अकसर अपने चुटीले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं और वो अकसर सोशल मीडिया पर क्रिकेट स्टार्स से चुटकियां लेते रहते हैं।

Virender Sehwag twitter handle
Virender Sehwag twitter handle

पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर बल्ले से गरजने के बाद अब सहवाग ने सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के खिलाफ एक हल्का सा स्वीप शॉट लगा दिया। सहवाग ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा: ''वाओ भारत और पाक मैच में सिर्फ 1 साल बचा, लेकिन मैं पाकिस्तानी भाईयों से गुज़ारिश करूंगा कि वो अपने टीवी सेट्स ना तोड़ें, हार जीत तो लगी रहती है।'

सहवाग ने क्रिकेट जगत में वनडे, टेस्ट और टी20 में मिलाकर 17 हज़ार से ज्यादा रन बनाए हैं. जिसमें उन्होनें 38 शतक और 72 अर्धशतक जमाए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल