1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रॉयल लुक में नजर आए 'विरुष्का'

रॉयल लुक में नजर आए 'विरुष्का'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 09:43 pm IST

विराट-अनुष्का का रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में आयोजित किया गया है।

विराट कोहली और...- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

आज मुंबई में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन हो रहा है। ये रिसेप्शन मुंबई के  लोअर परेल स्थ‍ित होटल St Regis में आयोजित किया गया है। इस रिसेप्शन में देश के जाने-माने दिग्गज शिरकत कर रहे हैं। राजनीति, क्रिकेट, बिजनेस, बॉलीवुड जगत की हस्तियां रिसेप्शन में शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में करीबन 300 मेहमान शामिल हुए हैं। विराट और अनुष्का का ये दूसरा रिसेप्शन है, इससे पहले दोनों ने दिल्ली में भी रिसेप्शन दिया ता जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी।

क्योंकि अनुष्का बॉलीवुड से ताल्लुक रखती हैं इसलिए रिसेप्शन में कई सितारों का जमावड़ा लगेगा। इस हाईप्रोफाइल रिसेप्शन में वॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, करण जौहर के साथ-साथ कटरीना कैफ, रानी मुखर्जी सहित अन्य सेलेब्रिटी भी शामिल होंगे। इस पार्टी के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. होटल की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए फूल, लाइट और कैंडल से इसे सजाया गया है।

इस रिसेप्शन के कारण इलाके में जाम ना लगे इसके लिए सेलेब्रिटीज से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है। जो हस्तियां दिल्ली की पार्टी में नहीं आए थे, आज वो मुंबई में अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगी। उम्मीद है कि क्रिकेट जगत से सचिन के अलावा युवराज सिंह भी रिसेप्शन में शामिल होंगे। वहीं बिजनेस जगत से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी विरुष्का को बधाई देने पहुंचेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल