1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विशाखापत्तनम टेस्ट, डे2, लंच: 3 विकेट गिरने के बावजूद भारत मज़बूत

विशाखापत्तनम टेस्ट, डे2, लंच: 3 विकेट गिरने के बावजूद भारत मज़बूत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 18, 2016 11:47 am IST,  Updated : Nov 18, 2016 11:47 am IST

विशाखापत्तनम: इंग्लैंड ने आज सिरीज़ के दूसरे दिन लंच के पहले भारत के तीन विकेट जल्दी जल्दी लेकर भारतीय ख़ेमें में कुछ देर के लिए हसचल मचा दी लेकिन अश्विन और जयंत यादव ने आठवें

Moeen Ali clebrates with team mates on day 2 - India TV Hindi
Moeen Ali clebrates with team mates on day 2 of 2nd test

विशाखापत्तनम: इंग्लैंड ने आज सिरीज़ के दूसरे दिन लंच के पहले भारत के तीन विकेट जल्दी जल्दी लेकर भारतीय ख़ेमें में कुछ देर के लिए हसचल मचा दी लेकिन अश्विन और जयंत यादव ने आठवें विकेट की साझेदारी में 52 रन जोड़कर स्थिति न सिर्फ संभाल ली बल्कि इंग्लैंड को फिर से बैकफुट पर धकेल दिया।

लंच के समय अश्विन 47 और जयंत 26 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत ने सात विकेट खोकर 415 रन बना लिए हैं।

भारत ने आज सुबह कल के स्कोर 317/4  से आगे खेलना शुरु किया लेकिन स्कोर में अभी 35 रन ही जुड़े थे कि कप्तान कोहली 167 के निजी  स्कोर पर स्लिप पर पकड़े गए। कोहली कल के अपने स्कोर में 16 रन ही जोड़ सके। इसके बाद साहा (3) भी मोईन के शिकार बन गए। फिर जडेजा (0) भी मोईन की बॉल पर LBW हो गए।  इसके बाद अश्विन और जयंत ने पारी संभाली और लंच तक और कोई नुकसान नहीं होने दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।