1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विशाखापट्नम टेस्ट: भारतीय परी 204 रनों पर समाप्त, इंग्लैंड के सामने 405 का लक्ष्य

विशाखापट्नम टेस्ट: भारतीय परी 204 रनों पर समाप्त, इंग्लैंड के सामने 405 का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Nov 20, 2016 12:37 pm IST,  Updated : Nov 20, 2016 12:37 pm IST

विशाखापट्नम: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत की दूसरी पारी 204 रनों पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के सामने अब चौथी पारी में 405 रनों का विशाल लक्ष्य

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

विशाखापट्नम: इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत की दूसरी पारी 204 रनों पर समाप्त हुई। इंग्लैंड के सामने अब चौथी पारी में 405 रनों का विशाल लक्ष्य है। डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे मैच में 10वें विकेट के लिए जयंत यादव (नाबाद 27) के साथ 42 रनों की साझेदारी निभाने के बाद मोहम्मद समी (19) के आउट होते ही पहले सत्र के समापन की घोषणा कर दी गई।

भारतीय पारी में विराट कोहली (81) ने बल्ले से सर्वोच्च योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड और आदिल राशिद ने चार-चार विकेट हासिल किए। भारत ने पहली पारी के आधार पर 200 रनों की बढ़त ली थी। भारत ने कोहली (167) और चेतेश्वर पुजारा (119) के बल पर पहली पारी में 455 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसमें रविचंद्रन अश्विन (58) ने भी अर्धशतकीय योगदान दिया था।

अश्विन ने इसके बाद गेंद से भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट चटकाए और इंग्लैंड की पहली पारी 255 रनों पर समेट दी। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स (70), जोए रूट (53) और जॉनी बेयरस्टो (53) ने अहम योगदान दिए।

इंग्लैंड के सामने हालांकि अब 405 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। गौरतलब है कि इंग्लैंड का चौथी पारी में सर्वोच्च स्कोर 387 रन रहा है।

पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।