1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v NZ : भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दौरान वानखेड़े में सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों को मिलेगी एंट्री

IND v NZ : भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दौरान वानखेड़े में सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों को मिलेगी एंट्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2021 12:57 pm IST,  Updated : Nov 28, 2021 12:57 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के दौरान वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जायेगी।

IND v NZ : भारत-न्यूजीलैंड...- India TV Hindi
IND v NZ : भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दौरान वानखेड़े में सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों को मिलेगी एंट्री Image Source : AP

Highlights

  • वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में खेला गया था।
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां तीन दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के दौरान वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जायेगी और मेजबान संघ का कहना है कि वह संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

वानखेड़े स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस सीमा को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक कराने की कोशिश करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव द्वारा हस्ताक्षरित आम आदेश के अनुसार अभी तक वानखेड़े टेस्ट के लिये 25 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी जायेगी। एमसीए उम्मीद लगाये है कि वे 50 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति भी दे सकते हैं। ’’

इस स्टेडियम में अंतिम टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में हुआ था। इस मैच से इस स्थल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी होगी क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल खेल गतिविधियां बंद हो गयी थीं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल