1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गावस्कर का ग़म, काश सहवाग की तरह बैटिंग कर पाता

गावस्कर का ग़म, काश सहवाग की तरह बैटिंग कर पाता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 23, 2017 11:22 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 11:22 am IST

पुणे: दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने भले ही कई कीर्तिमान बनाए हों लेकिन उन्हें आज भी एक बात का मलाल है और वो ये कि सहवाग की तरह बल्लेबाज़ी नहीं कर सके। गावस्कर बुधवार को

sunil-gavaskar-sehwag- India TV Hindi
sunil-gavaskar-sehwag

पुणे: दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने भले ही कई कीर्तिमान बनाए हों लेकिन उन्हें आज भी एक बात का मलाल है और वो ये कि सहवाग की तरह बल्लेबाज़ी नहीं कर सके।

गावस्कर बुधवार को अपनी किताब सन्नी डेज के 40 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण से बात कर रहे थे। 

भारत की तरफ से पारी का आगाज करने वाले गावस्कर ने कहा कि जब वीरेंद्र सहवाग भारतीय टीम में आये तो तब उन्होंने किसी ऐसे बल्लेबाज को देखा जो इस तरह से गेंद का हिट करता था जैसा कभी वह चाहते थे। 

गावस्कर ने कहा, मैं हमेशा टेस्ट मैच की पहली गेंद को सीधे छक्के लिये भेजना चाहता था। मैं केवल एक बार ऐसा कर पाया लेकिन सहवाग ने ऐसा नियमित तौर पर किया। वह बेहतरीन बल्लेबाज था जो साहसिक शाट खेलता था।

उन्होंने कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम उनके सपनों को पूरा कर रही है। कोहली और उनकी टीम जो कर रही है वह शानदार है। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह का विजय अभियान शानदार है। वे मेरा सपना पूरा कर रहे हैं। 
 
टी20 प्रारूप की आलोचना के बारे में उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि टी20 ने खेल के लिये कुछ बेहतरीन चीजें की हैं और कई तरह से उसने खेल का महत्व बढ़ाया हैं 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल