1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : स्मिथ का बड़ा बयान, कहा- अश्विन को दबाव में लाने की कर रहा था कोशिश

IND v AUS : स्मिथ का बड़ा बयान, कहा- अश्विन को दबाव में लाने की कर रहा था कोशिश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2021 04:06 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 04:06 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गुरूवार को कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन को दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे।

IND v AUS : स्मिथ का बड़ा...- India TV Hindi
IND v AUS : स्मिथ का बड़ा बयान, कहा- अश्विन को दबाव में लाने की कर रहा था कोशिश  Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गुरूवार को कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन को दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने पहले दो टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से उन्हें काफी परेशान किया और दो बार आउट भी किया।

स्मिथ पहले दो टेस्ट में रन नहीं बना सके लेकिन उन्होंने तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन सिडनी क्रिकेट मैदान पर कुछ आक्रामक शॉट खेलते हुए 31 रन बना लिये हैं और वह मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) के साथ क्रीज पर डटे हैं जिससे आस्ट्रेलिया ने स्टंप तक दो विकेट पर 166 रन बना लिये।

Ind vs Aus : डेब्यू टेस्ट मैच में सैनी ने किया ऐसा कारनामा जो कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर सका

स्मिथ और लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिये 60 रन की साझेदारी निभा ली है। स्मिथ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘क्रीज पर थोड़ा समय बिताकर अच्छा महसूस हो रहा है, मार्नस के साथ साझेदारी करना अच्छा रहा। मैं उसे (अश्विन को) थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने इस सीरीज में अभी तक नहीं किया है।’’

भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए स्मिथ बल्लेबाजी करते समय आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं ग्रिप पर थोड़ी मजबूती बनाये रखने की कोशिश कर रहा था जिसमें मैं जूझ रहा हूं इसलिये मैं आज रन जुटा पाया। मैंने शुरू में कुछ चौके भी लगाये। मार्नस अच्छा खेला, उम्मीद करते हैं कि हम कल भी अच्छी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे। ’’ सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। 

Ind vs Aus : कैसे वॉर्नर की ताकत को कमजोरी बनाकर सिराज ने उन्हें किया चलता, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल