1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : कैसे वॉर्नर की ताकत को कमजोरी बनाकर सिराज ने उन्हें किया चलता, देखें Video

Ind vs Aus : कैसे वॉर्नर की ताकत को कमजोरी बनाकर सिराज ने उन्हें किया चलता, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2021 09:28 am IST,  Updated : Jan 07, 2021 10:27 am IST

चोटिल होने के बाद वापसी करने वाले वॉर्नर के लिए सिडनी का मैदान लकी साबित नहीं हुआ और सिराज ने उन्हें चलता करके भारतीय क्रिकेट को नए साल 2021 का पहला विकेट दिलाया।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : TWITTER- @THECRICKETERMAG

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऐसे में ये ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लबाज डेविड वॉर्नर के लिए काफी ख़ास रहा है। सिडनी मैदान में जब - जब वॉर्नर बल्ला लेकर उतरे हैं उन्होंने रनों की बारिश कर डाली है। मगर इस बार चोटिल होने के बाद वापसी करने वाले वॉर्नर के लिए सिडनी का मैदान लकी साबित नहीं हुआ और सिराज ने उन्हें चलता करके भारतीय क्रिकेट को नए साल 2021 का पहला विकेट दिलाया। 

वॉर्नर की ताकत बनी कमजोरी 

दरअसल, वॉर्नर की ताकत यही है कि वो लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट को या कोई भी फॉर्मेट ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को जरूर खेलते हैं। जिसके चलते सिराज ने उनकी इसी ताकत को कमजोरी में बदल डाला। चोटों से जूझने के बाद पूरी तरह से फिट ना होने पर भी वॉर्नर मैदान में बल्लेबाजी करने उतरें। ऐसे में पारी के चौथे ओवर में सिराज ने तीसरी गेंद वॉर्नर को फुल लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ डाली। जिस पर वॉर्नर शॉट मारने से खुद को रोक नहीं पाए और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया। जिससे स्लिप में खड़े पुजारा ने आसानी से कैच पकड़ा। इस तरह वॉर्नर 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बना पाए और सिराज के जाल में फंस गए। 

सिडनी में 6 साल बाद वॉर्नर के साथ हुआ ऐसा 

वहीं दूसरी तरफ सिडनी के मैदान में  बीते 6 साल में पहली बार वॉर्नर 10 रन से नीचे के स्कोर पर आउट हुए हैं। वॉर्नर ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़े - Ind vs Aus, Video : भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नवदीप सैनी ने किया डेब्यू, बुमराह ने पहनाई कैप 

मैच का हाल 

जबकि मैच की बात करें तो तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया है। पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उस समय तक ऑस्ट्रेलिया ने 7।1 ओवरों मे एक विकेट पर 21 रन बनाए थे। पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े - Ind vs Aus : 35 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में किया ऐसा काम कि जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल