1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं देश से माफी मांगता हूं, इस्तीफे के लिये तैयार हूं: वकार यूनिस

मैं देश से माफी मांगता हूं, इस्तीफे के लिये तैयार हूं: वकार यूनिस

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 30, 2016 02:16 pm IST,  Updated : Mar 30, 2016 02:16 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने कहा कि वह ICC विश्व T-20 में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये देश से माफी मांगते हैं और अपने पद से इस्तीफा देने के लिये तैयार हैं।

waqar younis
- India TV Hindi
waqar younis

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वकार यूनिस ने कहा कि वह ICC विश्व T-20 में टीम के लचर प्रदर्शन के लिये देश से माफी मांगते हैं और अपने पद से इस्तीफा देने के लिये तैयार हैं। पाकिस्तान ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रहा था। उसे इस बीच चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों भी छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

वकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। इस दिग्गज तेज गेंदबाज को 2014 में दोबारा कोच बनाया गया था और उनका अनुबंध मई में समाप्त हो रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि टीम हित में वह अपना पद छोड़ने के लिये भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा, यदि मेरे हटने से चीजों में सुधार होता है तो मैं इसमें जरा भी देर नहीं करूंगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल