1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लंच से पहले शतक जड़कर ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए वार्नर

लंच से पहले शतक जड़कर ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए वार्नर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2017 11:22 am IST,  Updated : Jan 03, 2017 11:22 am IST

सिडनी: डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और आस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने

David Warner- India TV Hindi
David Warner

सिडनी: डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले दुनिया के पांचवें और आस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। वह पिछले 87 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। 

वार्नर से पहले आस्ट्रेलिया की तरफ से डान ब्रैडमैन ने 1930 में यह कारनामा किया था जबकि विश्व क्रिकेट में उनसे पहले आखिरी बार 1976 में पाकिस्तान के माजिद खान ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 

David Warner
David Warner

वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैप के पहले दिन लंच तक नाबाद 100 रन बनाये और बाद में 113 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कहा कि ब्रैडमैन जैसे दिग्गज बल्लेबाज के क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है। 

वार्नर ने कहा, खेल के दिग्गजों के साथ शामिल होना वास्तव में सम्मान है। उम्मीद है कि मैं अपनी इस फार्म को आगे भी जारी रखूंगा। 

David Warner
David Warner

आस्ट्रेलया के विक्टर ट्रंपर ने सबसे पहले 1902 में मैनचेस्टर में 103 रन बनाकर लंच से पहले शतक जड़ने का कारनामा किया था। उनके बाद आस्ट्रेलिया के ही चार्ली मैकार्टनी ने 1926 में लीड्स में 112 रन बनाकर इस सूची में अपना नाम लिखवाया। ब्रैडमैन ने 1930 में लीड्स में लंच से पहले 105 रन बनाये थे और इस पारी में 334 रन का रिकार्ड बनाया था। 

Don Bradman
Don Bradman

इस सूची में चौथा नाम पाकिस्तान के माजिद खान का है जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में कराची में 108 रन बनाये थे। 

वार्नर ने 78 गेंदों पर सैकड़ा पूरा करके सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे तेज शतक का नया रिकार्ड भी बनाया। इससे पहले का रिकार्ड भी वार्नर के नाम ही था। उन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 गेंदों पर शतक पूरा किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल