1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कीरोन पोलार्ड ने खोला राज, बताया कैसे जड़े एक ही ओवर में 6 छक्के

कीरोन पोलार्ड ने खोला राज, बताया कैसे जड़े एक ही ओवर में 6 छक्के

 Reported By: IANS
 Published : Mar 04, 2021 04:13 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 04:13 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि जब उन्होंने तीन छक्के लगाए तब उनके मन में छह छक्के जड़ने का विचार आया। 

पोलार्ड ने खोला राज,...- India TV Hindi
पोलार्ड ने खोला राज, बताया कैसे जड़े एक ही ओवर में 6 छक्के Image Source : GETTY

एंटिगा| श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि जब उन्होंने तीन छक्के लगाए तब उनके मन में छह छक्के जड़ने का विचार आया। पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अकिला धनंजय के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े और वह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, "तीसरा छक्का लगाने के बाद मेरे मन में छह छक्के जड़ने का विचार आया। कुछ छक्के लगाने के बाद मुझे समझ में आया कि इस पिच पर कैसे खेलना है।" उन्होंने कहा, "सकारात्मक रहकर पिच पर अपने शॉट खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सका।"

पोलार्ड के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कह दी ये बड़ी बात

पोलार्ड ने कहा, "छठी गेंद से पहले मेरे मन में काफी कुछ चल रहा है। छठी गेंद से पहले मैंने सोचा मुझे छक्का लगाना चाहिए या नहीं। धनंजय ने मेरे पैड्स पर गेंद डाली और मैंने जोखिम लेकर शॉट लगाया। यह मेरा दिन था। हालांकि मुझे धनंजय के लिए अफसोस है लेकिन हमारी टीम के लिए यह अच्छी जीत है।"

पोलार्ड के छह छक्कों की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल