1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB को लगा बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर IPL 2021 के दूसरे चरण से हुए बाहर

RCB को लगा बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर IPL 2021 के दूसरे चरण से हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2021 11:37 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 11:37 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। 

RCB को लगा बड़ा झटका,...- India TV Hindi
RCB को लगा बड़ा झटका, वाशिंगटन सुंदर IPL 2021 के दूसरे चरण से हुए बाहर Image Source : GETTY

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। आईपीएल में आरसीबी के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक सुंदर उंगली की चोट के बाद इंग्लैंड से भारत लौट आए थे।

आरसीबी ने एक बयान में वाशिंगटन सुंदर  की जगह बंगाल के क्रिकेटर आकाश दीप को टीम में शामिल किए जाने की पुष्टि की है। बयान में कहा गया, "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए है। बंगाल के एक राज्य क्रिकेटर और फ्रैंचाइज़ी के नेट गेंदबाज आकाश दीप को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।"

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से पहले आरसीबी ने तीन नए विदेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था। इसमें श्रीलंका के वाहिंदु हसरंगा, सिंगापुर के टिम डेविड और दुशमंथा चामिरा का नाम शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल