1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अकरम ने तेंदुलकर के बेटे को सिखाए गेंदबाजी के गुर

अकरम ने तेंदुलकर के बेटे को सिखाए गेंदबाजी के गुर

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 11:20 am IST,  Updated : May 14, 2015 11:46 am IST

मुंबई: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बुधवार को दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के गुर सिखाए। वानखेड़े स्टेडियम में इस दौरान अपने बेटे को अकरम से प्रशिक्षण

अकरम ने तेंदुलकर के...- India TV Hindi
अकरम ने तेंदुलकर के बेटे को सिखाए गेंदबाजी के गुर

मुंबई: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने बुधवार को दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के गुर सिखाए। वानखेड़े स्टेडियम में इस दौरान अपने बेटे को अकरम से प्रशिक्षण लेते देखने के लिए सचिन भी मौजूद थे।

अकरम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच हैं। नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस वानखेड़े पर गुरुवार को आईपीएल-8 का अपना अगला मैच खेलेंगे।

मैच से एक दिन पहले बुधवार को नाइट राइडर्स के अभ्यास सत्र से पहले अकरम, अर्जुन को गेंदबाजी और फिट रहने का प्रशिक्षण देते देखे गए और सचिन बगल में ही खड़े रहकर अपने बेटे को प्रशिक्षण लेता देखते रहे।

अकरम ने कहा, "मैं पिछले साल गर्मियों में इंग्लैंड में अर्जुन से मिला। वह वहां एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने पहुंचा था। वह गेंदबाजी कर रहा था और मैं मिड ऑन पर खड़ा था। और मुझे याद है उसने ब्रायन लारा का विकेट ले लिया था।"

अकरम ने आगे कहा, "वह अभी मात्र 15 साल का है और सीखने के प्रति बेहद उत्सुक है। मैंने उससे उसकी गेंदबाजी ऐक्शन और स्विंग के बारे में बातें कीं, साथ फिट रहने को लेकर कुछ बातें बताईं। वह बेहद उत्सुक है, जो बहुत ही अच्छी बात है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल