1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखें IPL 2017 की बड़ी खोज रिषभ पंत की कभी न देखी गईं 10 तस्वीरें

देखें IPL 2017 की बड़ी खोज रिषभ पंत की कभी न देखी गईं 10 तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2017 05:28 pm IST,  Updated : May 21, 2017 05:45 pm IST

रविवार को ख़त्म हो जाएगा। एक महीने से ज़्यादा चले इस सीज़न ने कई नये खिलाड़ियों को हीरो बनाया है जो इसके पहले गुमनामी के अंधेरे में थे। ऐसा ही एक नाम है रिषभ पंत। गुजरात लायन्स के खिलाफ गगनचुंबी बल्लेबाज़ी से अचानक रिषभ पंत की चर्चा में आ गए थे।

Rishabh pant- India TV Hindi
Rishabh pant

IPL 2017 रविवार को ख़त्म हो जाएगा। एक महीने से ज़्यादा चले इस सीज़न ने कई नये खिलाड़ियों को हीरो बनाया है जो इसके पहले गुमनामी के अंधेरे में थे। ऐसा ही एक नाम है रिषभ पंत। गुजरात लायन्स के खिलाफ गगनचुंबी बल्लेबाज़ी से अचानक रिषभ पंत की चर्चा में आ गए थे। पंत ने 43 गेंदों पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 97 रन बनाए थे जिसकी वजह से दिल्ली ने 209 का विशाल लक्ष्य 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

जब गुजरात ने 208 का स्कोर खड़ा कर दिया तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि दिल्ली इस मैच में वापसी कर सकती है लेकिन जब पंत के बल्ले ने रनों की आग उगलनी शुरु की तो लगा मैच 15 ओवर में ही ख़त्म हो जाएगा। उनकी ये पारी देखकर क्रिकेट के गॉड माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी दांतो तले अंगुली दबा ली। सचिन ने मैच ख़त्म होते ही लिखा- "उनके लिए आईपीएल 10 के सभी मुकाबलों के सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है रिषभ पंत की यह पारी।" 

 
सचिन ही नहीं सौरव गांगुली भी उनके कायल हो गए। उन्होंने लिखा-"रिषभ पंत और संजू सैमसन ने आज की रात कहर बरपाया। इन पर नजर रखिए. यह खास खिलाड़ी हैं।"

महानायक अमिताभ ने कहा- "उफ़्फफफ.....रिषभ पंत ने क्या पारी खेली। पंत शतक से चूक गए इसका मलाल नहीं है। यह हमारे लिए शतक से बड़ी चीज है।" 

यहां देखें रिषभ वो तस्वीरें जो आपने पहले कभी नहीं देखी होंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।