1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली को सिर्फ टीवी पर देखा और अब काफी कुछ सीखा: मिराज

कोहली को सिर्फ टीवी पर देखा और अब काफी कुछ सीखा: मिराज

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2017 08:55 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 08:55 pm IST

सिर्फ 5 टेस्ट मैच का अनुभव रखने वाले बांग्लादेश के पूर्व अंडर 19 कप्तान मेहदी हसन मिराज ने अभी तक विराट कोहली को बल्लेबाजी करते सिर्फ टीवी पर देखा लेकिन यहां उनके सामने गेंदबाजी करके उसने काफी कुछ सीखा है।

Mehedi Hasan Miraz | AP Photo- India TV Hindi
Mehedi Hasan Miraz | AP Photo

हैदराबाद: सिर्फ 5 टेस्ट मैच का अनुभव रखने वाले बांग्लादेश के पूर्व अंडर 19 कप्तान मेहदी हसन मिराज ने अभी तक विराट कोहली को बल्लेबाजी करते सिर्फ टीवी पर देखा लेकिन यहां उनके सामने गेंदबाजी करके उसने काफी कुछ सीखा है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिराज ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में अब तक 42 ओवर फेंके। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सबक की तरह रहा है। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा अनुभव रहा। मैने कोहली की बल्लेबाजी सिर्फ टीवी पर देखी है। ऐसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करके आप बहुत कुछ सीखते हैं। मैं लंबे समय तक क्रिकेट खेलना चाहता हूं और उम्मीद है कि यह अनुभव मेरे काम आएगा।’ 

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए अच्छा अनुभव है क्योंकि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उस तरह से गेंदबाजी कर पा रहा हूं जैसे कि मैं करना चाहता हूं।’ भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अंतर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘भारतीय खिलाड़ी स्पिन को बखूबी खेलते हैं। यदि विकेट में टर्न होता तो कुछ मदद भी मिलती लेकिन वे इस तरह की सपाट पिचों पर तो और अच्छा खेलते हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल