1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमारी भारतीय क्रिकेटरों के साथ अच्छी मित्रता: वार्नर

हमारी भारतीय क्रिकेटरों के साथ अच्छी मित्रता: वार्नर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2017 09:05 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 09:05 pm IST

आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज यहां कहा कि भारत के खिलाफ बोर्डर . गावस्कर ट्राफी के दौरान कुछ कड़वी बयानबाजी के बावजूद भारतीय क्रिकेटरों के साथ अब भी उनकी अच्छी मित्रता है।

Warner- India TV Hindi
Warner

कोलकाता: आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने आज यहां कहा कि भारत के खिलाफ बोर्डर . गावस्कर ट्राफी के दौरान कुछ कड़वी बयानबाजी के बावजूद भारतीय क्रिकेटरों के साथ अब भी उनकी अच्छी मित्रता है। 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के साथ उनकी अब कोई मित्रता नहीं है, लेकिन वार्नर ने कहा कि क्रिकेटर हमेशा सही भावना से खेल खेलना चाहता है। 

आईपीएल में भारतीय क्रिकेटरों के साथ खेल रहे वार्नर ने कहा, हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। जब दोनों टीमें मैदान पर होती हैं तो भावनाएं भिन्न होती है। हमारा वास्तविक लक्ष्य मैदान पर जाकर अपने देश के लिये जीत दर्ज करनी होती है और हम एक दूसरे को हराने के लिये अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा, टेस्ट श्रृंखला के दौरान मैदान के अंदर और बाहर कुछ घटनाएं हुई लेकिन हम अच्छे मित्र हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल