1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम खराब स्थिति में नहीं हैं: सैंटनर

हम खराब स्थिति में नहीं हैं: सैंटनर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2016 08:20 am IST,  Updated : Sep 23, 2016 08:20 am IST

कानपुर: भारत का मानना है कि टेस्ट सिरीज़ के पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन के खेल के बाद वह अच्छी स्थिति में हैं लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सैंटनर को लगता है कि

Santner - India TV Hindi
Santner

कानपुर: भारत का मानना है कि टेस्ट सिरीज़ के पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन के खेल के बाद वह अच्छी स्थिति में हैं लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सैंटनर को लगता है कि मेजबान टीम ने जिस तरह से शुरूआत की थी उसे देखते हुए उनकी टीम भी खराब स्थिति में नहीं है। भारत के तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले सैंटनर ने कहा, टास गंवाने बाद हम भाग्यशाली रहे जो विकेट लेकर वापसी करने में सफल रहे। हमें अब उनका आखिरी विकेट जल्दी आउट करके अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और साझेदारियां निभानी होंगी। 

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (65) और चेतेश्वर पुजारा (62) के अर्धशतकों से भारत एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहा था लेकिन दिन के आखिर में उसका स्कोर नौ विकेट पर 291 रन था। 

सैंटनर ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का विकेट महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा, उन्होंने अच्छी शुरूआत की थी। विजय और पुजारा के बीच साझेदारी शानदार थी। कोहली का विकेट महत्वपूर्ण था लेकिन भारत की बल्लेबाजी लाइनअप काफी मजबूत है और नौवें नंबर पर रविंद्र जडेजा जैसा बल्लेबाज उतरा। इसलिए प्रत्येक विकेट महत्वपूर्ण था क्योंकि उनका कोई भी बल्लेबाज मैच को आपके हाथ से छीन सकता है। 

उन्होंने कहा, हम अपनी रणनीति के अनुसार अच्छी तरह से आगे बढ़े और दिन के अंतिम क्षणों में दो और विकेट हासिल करने में सफल रहे जिससे हम खराब स्थिति में नहीं हैं। सैंटनर से पूछा गया कि भारत भी मानता है कि वह अच्छी स्थिति में है तो उन्होंने कहा, अभी काफी क्रिकेट खेली जानी बाकी है। हमारे लिये पहला काम कल उनका आखिरी विकेट जल्दी हासिल करना होगा और फिर जब हम बल्लेबाजी करें तो बड़ी साझेदारियां निभानी होंगी। मुझे नहीं लगता कि अभी हमें चौथी पारी के लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल