1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हम वैसी ही क्रिकेट खेलेंगे जैसी पिछले 2 साल से खेल रहे हैं: कोहली

हम वैसी ही क्रिकेट खेलेंगे जैसी पिछले 2 साल से खेल रहे हैं: कोहली

 Written By: IANS
 Published : Mar 03, 2017 08:08 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 08:08 pm IST

भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने यह कहकर भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने से सिर्फ एक या दो सेशन दूर है।

Captain Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Captain Virat Kohli | AP Photo

बेंगलुरू: भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने यह कहकर भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने से सिर्फ एक या दो सेशन दूर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हालांकि स्टीव के दावे को खारिज करते हुए इसे उनका 'दिमागी खेल' कहा है। सीरीज से पहले कमजोर मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुणे टेस्ट मैच में भारत को 333 रनों से करारी शिकस्त दी और जीत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले भी बढ़ा दिए हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा है, ‘भारतीय टीम दबाव में होगी। सीरीज से पहले मैंने सुना था कि सभी लोग उन्हें (भारत) 4-0 से विजेता बता रहे थे। अब वे एक मैच हार चुके हैं और उन्हें वापसी करने की जरूरत है। हम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बनाए रखने से एक जीत दूर हैं। इसलिए हम एक या दो सत्र में ऐसा कर सकते हैं। निश्चित तौर पर भारतीय टीम दवाब में होगी।’ दूसरी ओर कोहली ने कहा है कि मेजबान टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

कोहली ने कहा, ‘मुझे देखकर, टीम को देखकर क्या ऐसा लगता है कि हम पर दवाब है? मैं निश्चिंत हूं, हंस रहा हूं। यह उनके विचार हैं। वह जो कहना चाहें वह कह सकते हैं। हमारे लिए यह समय है खुद पर ध्यान देने का, न कि ऑस्ट्रेलिया क्या कह रहा है। मैं जानता हूं कि यह दिमागी खेल है और इसमें वे माहिर हैं। हम उसी तरह का क्रिकेट खेलेंगे जिस तरह पिछले दो साल से खेलते आए हैं। उसके बाद देखेंगे की सीरीज का अंजाम क्या होता है।’

पुणे में स्मिथ ने शतक जड़ा था। कोहली से जब उनके खिलाफ रणनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सिर्फ स्मिथ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘टेस्ट मैच जीतने के लिए पूरी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा खेलना होगा। हम यही जानते हैं इसलिए हम सिर्फ एक खिलाड़ी पर ध्यान नहीं देना चाहते। अगर हम मौकों को भुना नहीं पाए तो मायने नहीं रखता कि दिन के अंत में हमने कितने रन किए। हम एक खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको दो बार दस विकेट लेने होते हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल