1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंदबाजों से हुए मतभेदों पर पहली बार बोले टिम पेन, बॉलिंग कोच के बयान को किया खारिज

गेंदबाजों से हुए मतभेदों पर पहली बार बोले टिम पेन, बॉलिंग कोच के बयान को किया खारिज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 04, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:02 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के दावों के विपरीत शुक्रवार को कहा कि चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन उनके और उनके गेंदबाजों के बीच सुझावों को लेकर कोई मतभेद नहीं थे।

Tim Paine- India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY IMAGES
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने गेंदबाजी कोच डेविड सेकर के दावों के विपरीत शुक्रवार को कहा कि चौथे टेस्ट के शुरूआती दिन उनके और उनके गेंदबाजों के बीच सुझावों को लेकर कोई मतभेद नहीं थे।
 
भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 622 रन पर घोषित की थी और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टेस्ट के बीच में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उनकी कुछ योजनायें गलत हो गयी थीं लेकिन असहमति जैसी चिंता की कोई बात नहीं थी। 
 
पेन ने कहा,‘‘हम हमेशा मैच के बाद चर्चा करते हैं लेकिन मतभेद हों, ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि हम काफी स्पष्ट थे कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। कल दोपहर और सच कहूं तो शायद सुबह में पहले घंटे और फिर लंच के बाद पहले घंटे में, हम योजना में थोड़े गलत रहे।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘कभी कभार यह ऐसा लग सकता है (कि ये मतभेद हों) लेकिन हम जानते हैं कि हम क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। कभी कभार आप अपनी योजना का कार्यान्वयन नहीं कर पाते और ऐसा ही हुआ।’’
 
जब टीम अच्छा नहीं करती है तो आलोचनाओं की उम्मीद होती ही है। उन्होंने कहा,‘‘जब आप खेल के शीर्ष स्तर पर खेल रहे होते हो और फिर आप ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाते जैसा कि आपको करना चाहिये तो आलोचना होती ही है। हम सभी इस बात से वाकिफ हैं, हम सभी ने इसकी उम्मीद की थी और हम सभी इसके आदी भी हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल