1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ हम ‘अंडरडॉग’ पर कुछ भी संभव : कीरोन पोलार्ड

भारत के खिलाफ हम ‘अंडरडॉग’ पर कुछ भी संभव : कीरोन पोलार्ड

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 10:38 pm IST

वेस्टइंडीज का भारत दौरा 6 दिसंबर से तीन टी20 मैच की सीरीज से होगा। इसके बाद मेहमान टीम भारत से इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। 

kieron pollard, India vs West Indies, West Indies Tour Of India, Cricket News- India TV Hindi
We can do anything against India on 'Underdog': Kieron Pollard Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ ‘अंडरडॉग’ माना और कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये बेसिक्स पर ध्यान देगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार पोलार्ड ने कहा, ‘‘हमारा सामना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है और हम अंडरडॉग रहेंगे और यह सही है लेकिन यह अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है और जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ भी संभव है।’’

उन्होंने कहा,‘‘कुछ विभाग हैं जिनमें सुधार की जरूरत होती है और जब आप ऐसा करते हैं तो अधिकतर आपको अनुकूल परिणाम मिलता है। ’’ मौजूदा आईसीसी टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज तीन टी20 मैचों की श्रृंखला से अपने दौरे की शुरुआत करेगा जिसका पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

उल्लेखनीय है वेस्टइंडीज का भारत दौरा 6 दिसंबर से तीन टी20 मैच की सीरीज से होगा। इसके बाद मेहमान टीम भारत से इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल