बेंगलुरु में तीसरे निर्णायक टी20 मैच में इंग्लैंड को हराकर सिरीज़ कब्ज़े में करने के बाद कप्तान विराय कोहली ने कहा कि हमने इंग्लैंड को उसी के हथियार से हराया।
कोहली ने कहा कि इस ग्राउंड में बड़े-बड़े स्कोर आसानी से चेज़ हो जाते हैं। कोई भी स्कोर असंभव नहीं लगता इसलिए बीच में विकेट लेना बहुत ज़रुरी होता है। जल्दी विकेट गिरने के बाद रैना और धोनी ने वैसी ही बैटिंग की जैसी टी20 में की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि पहले दो मैचों के मुक़ाबले हमने इस मैच में अच्छी बल्लेबाज़ी की।
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ में शारीरिक से ज़्यादा मानसिक तैयारी ज़्यादा महत्वपूर्ण रहती है।
टी20 सिरीज़ का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था लेकिन नागपुर मैच में भारत ने रोमांचक मुक़ाबले में सिरीज़ में वापसी कर ली थी हालंकि उस मैच में अंपायर के कुछ फ़ैसले विवादास्पद रहे थे।
भारत ने इंग्लैंड के इस दौरे में टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही सिरीज़ जीती हैं।