1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लैथम को उम्मीद, दूसरी पारी में अच्छा खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

लैथम को उम्मीद, दूसरी पारी में अच्छा खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2016 10:30 pm IST,  Updated : Oct 10, 2016 10:30 pm IST

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाज भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।

Tom Latham | AP- India TV Hindi
Tom Latham | AP

इंदौर: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाज भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की अपनी दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। लैथम और मार्टिन गुप्टिल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी बिखर गई और आखिर में 299 रन पर आउट हो गई।

खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लैथम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘पिच निश्चित तौर पर खराब हो रही है और अधिक टर्न ले रही है। आज हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। हमने विकेट गंवाए और हम इससे खुश नहीं हैं। उम्मीद है कि दूसरी पारी में हम इसमें सुधार करेंगे।’ न्यूजीलैंड पहली पारी में 258 रन से पिछड़ गया था। भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 18 रन बनाए हैं और इस तरह से उसने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। 

लैथम ने कहा, ‘पिच ने बेशक टर्न लेना शुरू कर दिया है। इसमें पांवों के कई निशान बन गए हैं। इसमें दरारें अधिक नहीं हैं लेकिन धूल और गेंदबाजों के पांवों के निशान से टर्न मिल रहा है। वे दूसरी पारी में इन जगहों को निशाना बनाएंगे इसलिए हमें अपनी गलतियों में सुधार करने का रास्ता ढूंढना होगा।’ उन्होंने आज के खेल के बारे में कहा, ‘मैंने और गुप्टिल ने इतने बड़े स्कोर के सामने अच्छी साझेदारी निभाई। दुर्भाग्य से इसके बाद हमने लगातार विकेट गंवाए। यह हमारा दिन नहीं था, लेकिन हमारे पास दूसरी पारी में बहुत बड़ा मौका होगा।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।