1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं

चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 08:20 pm IST

विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिये तरोताजा रहें।

चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं- India TV Hindi
चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का बड़ा बयान, बोले- हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिये गये हैं और इंग्लैंड में होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों के कार्यभार को प्रबंधित करने के लिये बीसीसीआई संबंधित आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है। 

विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिये तरोताजा रहें। 

प्रसाद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के चयन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर दिये हैं और हम विश्व कप टीम में चुनने से पहले उन्हें रोटेट करेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक कार्यभार प्रबंधन का सवाल है तो इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर चर्चा चल रही है और हम आपको अवगत करा देंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल