1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली-अनुष्का पर गावस्कर के कमेंट से पैदा हुए विवाद में कूदे पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजिनियर

कोहली-अनुष्का पर गावस्कर के कमेंट से पैदा हुए विवाद में कूदे पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजिनियर

 Reported By: IANS
 Published : Sep 27, 2020 12:33 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 12:33 pm IST

फारुख इंजिनियर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के समर्थन में उतरे है जिन्हें हाल ही में विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा करते हुए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम लेने पर लोगों से आलोचना झेलनी पड़ी थी।

कोहली-अनुष्का पर...- India TV Hindi
कोहली-अनुष्का पर गावस्कर के कमेंट से पैदा हुए विवाद में कूदे पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजिनियर Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजिनियर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के समर्थन में उतरे है जिन्हें हाल ही में विराट कोहली की फॉर्म पर चर्चा करते हुए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम लेने पर लोगों से आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ट्विटर पर यूजर्स ने गावस्कर पर खूब टिप्पिणयां की थीं। अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट कर गावस्कर से सावल किए थे। इंजिनियर ने पाकिस्तानी ऑब्जर्बर से बात करते हुए कहा, "हम भारतीयों में सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी है। अगर सुनील ने विराट कोहली और अनुष्का ने उनके बारे में कुछ कहा है तो वह मजाकिया लहजे में होगा न कि बुरा या अभ्रद।"

IPL 2020 : डेविड वॉर्नर ने खुद ली हार की जिम्मेदारी, साहा को नबी से ऊपर भेजने पर दी सफाई

उन्होंने कहा, "मैं गावस्कर को काफी अच्छे से जानता हूं इसलिए कह सकता हूं कि उन्होंने कुछ कहा होगा तो मजाकिया लहजे में कहा होगा। मेरे मामले में भी लोगों ने इसे गंभीरता से ले लिया था और अनुष्का ने बयान जारी किया था।"

इंजिनियर ने भी 2019 विश्व कप के दौरान अपने आप को इसी तरह के विवादों में पाया था। गावस्कर ने भी इस मामले पर सफाई दी थी और कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल