1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोच चयन पर हमें कोहली की राय का सम्मान करना होगा: कपिल देव

कोच चयन पर हमें कोहली की राय का सम्मान करना होगा: कपिल देव

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 07:29 pm IST

सीएसी अगले मुख्य कोच की नियुक्ति करेगी और पूर्व कप्तान कपिल ने आश्वस्त किया कि उनका पैनल अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप अपना काम करेगा।  

विराट कोहली और रवि शास्त्री- India TV Hindi
विराट कोहली और रवि शास्त्री Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के प्रमुख महान क्रिकेटर कपिल देव अपनी सहयोगी शांता रंगास्वामी से सहमत हैं कि कप्तान विराट कोहली की ‘राय का सम्मान किये जाने की जरूरत’ है।

सीएसी अगले मुख्य कोच की नियुक्ति करेगी और पूर्व कप्तान कपिल ने आश्वस्त किया कि उनका पैनल अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुरूप अपना काम करेगा।

कोहली ने वेस्टइंडीज रवाना होने से पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस में यह बात नहीं छुपायी थी कि वह मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री को दोबारा इसी पद पर देखना चाहते हैं। 

कपिल ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में ईस्ट बंगाल के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत गौरव’ प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से कहा,‘‘यह उसकी (कोहली) राय है, हमें हर किसी के नजरिये का सम्मान करना होगा।’’

उन्होंने साथ ही कहा,‘‘यह कठिन नहीं है। आप सिर्फ अपनी क्षमता के अनुरूप अपना काम बेहतरीन तरीके से करो।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल