1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने कहा, हम चैम्पियन की तरह खेलेंगे और जीतेंगे

विराट कोहली ने कहा, हम चैम्पियन की तरह खेलेंगे और जीतेंगे

 Written By: IANS
 Published : Sep 21, 2016 05:59 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 06:03 pm IST

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपना 500वां टेस्ट मैच खेलने जा रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि हमारी टीम में क्षमता की कोई कमी नहीं है। हमारी टीम दुनिया की सबसे अच्छी टीम है।

Virat Kohli. (Photo: PTI)- India TV Hindi
Virat Kohli. (Photo: PTI)

कानपुर: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में अपना 500वां टेस्ट मैच खेलने जा रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि हमारी टीम में क्षमता की कोई कमी नहीं है। हमारी टीम दुनिया की सबसे अच्छी टीम है। उन्होंने कहा कि हम चैम्पियन की तरह खेलेंगे और अगले 8-10 सालों तक चैम्पियन ही रहेंगे।

देश-विदेश और खेल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार को ग्रीनपार्क पर वॉर्मअप और नेट प्रैक्टिस के बाद कोहली ने कहा कि ग्रीनपार्क आकर पुराने दौर का अहसास होता है और यह बहुत ही अच्छा लगता है, क्योंकि यहां ज्यादा कुछ नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि 500वें टेस्ट का अलग ही अहसास है। कोच अनिल कुंबले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं और हमारे खिलाड़ी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोहली ने कहा, ‘पूरी टीम उत्साह से भरपूर है और सभी अच्छी फॉर्म में हैं। हम विरोधी टीम को रास्ता देने के बजाय चैम्पियन की तरह खेलेंगे और जीतेंगे। लंबा क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस बहुत जरूरी है, इसके लिए हमारी पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही है।’ विराट ने कहा कि इस मैच में ईशांत शर्मा का न खेलना नए गेंदबाजों के लिए अच्छा मौका है। वे खुद को साबित कर सकते हैं। 

विराट ने कहा कि ग्रीनपार्क में हालात का आकलन कर रहे हैं। गुरुवार सुबह ही बताएंगे कि 4 बोलर खेलेंगे या 5। उन्होंने कहा कि पिच के बारे में हो रही कई तरह बातों के हम आदी। इसकी चिंता नहीं है। हमारा फोकस खेल पर है। स्पिनर के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अब सभी देशों के पास अच्छे और स्मार्ट स्पिनर हैं, बल्लेबाजों ने भी उनको खेलने की तैयारी की है। वे (न्यूजीलैंड के खिलाड़ी) खेल का पूरा आनंद लेते हैं और खेल भावना से खेलते हैं, इसलिए हम उनका सम्मान करते हैं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल