1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिये कड़ी मशक्कत करेगी विंडीज टीम: गेल

विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिये कड़ी मशक्कत करेगी विंडीज टीम: गेल

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 14, 2017 02:43 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 02:43 pm IST

जिम्बाब्वे से श्रीलंका के हारने के बाद वेस्टइंडीज को 2019 वि कप में सीधे प्रवेश करने की उम्मीद जगी है और इसके आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वे इसमें सीधे प्रवेश के लिये कड़ी मशक्कत करेंगे।

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle

बेंगलुरू: जिम्बाब्वे से श्रीलंका के हारने के बाद वेस्टइंडीज को 2019 वि कप में सीधे प्रवेश करने की उम्मीद जगी है और इसके आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वे इसमें सीधे प्रवेश के लिये कड़ी मशक्कत करेंगे। 

गेल अभी वनडे नहीं खेल रहे हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा, हम 2019 वि कप जीतना चाहते हैं। निश्चित रूप से हम इसके लिये कड़ा प्रयत्न करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि वेस्टइंडीज इसका हिस्सा हो। 

यह विस्फोटक बल्लेबाज को उम्मीद कर रहा है कि डब्ल्यूआईसीबी उनके जैसे खिलाड़ियों के लिये योग्यता के नियमों में थोड़ी ढिलाई बरते ताकि वे वि कप टीम में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा, हां, इस पर चर्चा हो रही है। उन्हें घोषणा करनी है। एक बार घोषणा हो जाये तो हमें पता चल जायेगा। इसलिये हमारे लिये इंतजार करना अच्छा होगा। नियमों के बारे में पता चलने पर हमें खिलाड़ियों की भागीदारी की बात स्पष्ट हो जायेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल