1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के स्पिनर नारायण की संदिग्ध एक्शन के लिये शिकायत

वेस्टइंडीज के स्पिनर नारायण की संदिग्ध एक्शन के लिये शिकायत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 09, 2015 02:23 pm IST,  Updated : Nov 09, 2015 02:26 pm IST

कोलंबो: वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की गई है और उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट से गुजरना होगा । आईसीसी ने आज इसकी जानकारी दी । नारायण

वेस्टइंडीज के स्पिनर...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के स्पिनर नारायण की संदिग्ध एक्शन के लिये शिकायत

कोलंबो: वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये शिकायत की गई है और उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट से गुजरना होगा । आईसीसी ने आज इसकी जानकारी दी । नारायण की शिकायत श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेल में शनिवार को पहले वनडे के बाद की गई थी ।

इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में उनकी एक्शन की शिकायत हुई है लेकिन किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बार शिकायत हुई है ।

आईसीसी के एक बयान में कहा गया कि नारायण को टेस्ट के नतीजे आने तक खेलने की अनुमति रहेगी । चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से वह छह टेस्ट, 55 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल