1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज क्रिकेट कोच पद से हटाए गए सिमंस

वेस्टइंडीज क्रिकेट कोच पद से हटाए गए सिमंस

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2015 09:12 am IST,  Updated : Sep 29, 2015 09:17 am IST

ब्रिजटाउन (बारबाडोस): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस को चयन समिति की आलोचना करने के एक दिन बाद सोमवार को निलंबित कर दिया गया। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, त्रिनिदाद के रहने वाले सिमंस

वेस्टइंडीज क्रिकेट...- India TV Hindi
वेस्टइंडीज क्रिकेट कोच पद से हटाए गए सिमंस

ब्रिजटाउन (बारबाडोस): वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कोच फिल सिमंस को चयन समिति की आलोचना करने के एक दिन बाद सोमवार को निलंबित कर दिया गया। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, त्रिनिदाद के रहने वाले सिमंस ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए चुनी गई एकदिवसीय टीम से कीरन पोलार्ड और ड्वायन ब्रावो को बाहर किए जाने के निर्णय पर चयन समिति की आलोचना करते हुए कहा था कि चयन समिति के निर्णय में बाहरी हस्तक्षेप होता है।

हालांकि वेस्टइंडीज की इस एकदिवसीय टीम की अब तक घोषणा नहीं की गई है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में इसी वर्ष हुए आईसीसी विश्व कप के ठीक बाद मार्च में सिमंस को कैरेबियाई टीम का कोच बनाया गया था।

सिमंस के मार्गदर्शन में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाएं भी खेलीं।

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए कैरेबियाई टीम सोमवार और मंगलवार को रवाना होने वाली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल