Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा, 360 रनों की बनाई बढ़त

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका पर कसा शिकंजा, 360 रनों की बनाई बढ़त

Written by: India TV Sports Desk Published : Jun 09, 2018 01:56 pm IST, Updated : Jun 09, 2018 01:56 pm IST

पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज टीम- India TV Hindi
वेस्टइंडीज टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी की तुलना में श्रीलंका पर 360 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 414 रनों पर घोषित करने के बाद कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका की पहली पारी 185 रनों पर समेट दी और फिर तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। चौथे दिन कीरन पॉवेल 80 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि पहली पारी में ताबड़तोड़ नाबाद 125 रन बनाने वाले शेन डोवरिच 11 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

वेस्टइंडीज ने क्रेग ब्राथवेट (16), डेवन स्मिथ (20), शे होप (1) और रोल्टन चेस (12) के विकेट गंवाए हैं। श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा ने दो विकेट लिए हैं जबकि सुरंगा लकमल और रंगना हेराथ को एक-एक सफलता मिली है। मेहमान टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 31 रन बनाए थे। दिनेश चांडीमल तीन और रोशन सिल्वा एक रन पर नाबाद लौटे थे।

चांडीमल ने 44 रन बनाए जबकि रोशन पांच रनों पर आउट हुए। निरोशन डिकवेला ने 31 रनों की पारी खेली जबकि दिलरुवान परेरा ने 20 रनों का योगदान दिया। लकमल ने भी 15 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से मिग्वेल कमिंस ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि केमार रोच और शेनॉन गेब्रियल ने दो-दो विकेट लिए। जेसन होल्डर और देवेंद्र बीशू ने एक-एक विकेट झटका।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement