1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज में खिलाड़ियों-बोर्ड का विवाद बेहद बुरे दौर में: रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज में खिलाड़ियों-बोर्ड का विवाद बेहद बुरे दौर में: रिचर्ड्स

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2016 08:10 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 08:10 pm IST

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स का मानना है कि पाकिस्तान के साथ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि उनके देश में क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच का तनाव सबसे खराब स्तर तक पहुंच चुका है।

Sir Vivian Richards | Source: BCCI- India TV Hindi
Sir Vivian Richards | Source: BCCI

सेंट जॉन्स: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स का मानना है कि पाकिस्तान के साथ जारी मौजूदा टेस्ट सीरीज के परिणाम इस बात का संकेत हैं कि उनके देश में क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच का तनाव सबसे खराब स्तर तक पहुंच चुका है। 

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टेलीविजन विश्लेषक के तौर पर मौजूदा सीरीज को कवर कर रहे रिचर्ड्स ने कहा कि खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा नेतृत्व से खफा दिख रहे हैं और इसका साफ असर उनके खेल में दिख रहा है। रिचर्ड्स ने कहा, ‘सब एक लिहाज से यही मानने लगे हैं कि प्रशासन पूर्ण रूप से तानाशाही हो गया है। ऐसे में कुछ खिलाड़ी इस प्रशासन की देखरेख में खेलना पसंद नहीं कर रहे हैं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब कब तक चलेगा।’

संयुक्त अरब अमीरात में जारी मौजूदा सीरीज में कैरेबियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 8 मैच हार चुकी है। उसे 3-3 एकदिवसीय और टी-20 मैचों में हार मिली है और इसके अलावा वह दो टेस्ट मैच भी हार चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।