1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के स्थगित होने के बाद वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी स्वदेश लौटे

IPL के स्थगित होने के बाद वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी स्वदेश लौटे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2021 10:35 am IST,  Updated : May 10, 2021 10:35 am IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा कि सभी कैरिबियन खिलाड़ी, तो स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा थे, BCCI और उनके संबंधित फ्रेंचाइजी के प्रयासों के बाद घर पहुंच गए हैं।

IPL के स्थगित होने के बाद...- India TV Hindi
IPL के स्थगित होने के बाद वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी स्वदेश लौटे Image Source : KKR/TWITTER

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा कि सभी कैरिबियन खिलाड़ी, तो स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा थे, बीसीसीआई और उनके संबंधित फ्रेंचाइजी के प्रयासों के बाद घर पहुंच गए हैं।

टूर्नामेंट के बायो-बबल के अंदर कई कोरोना के मामलों के सामने आने के बाद IPL 2021 को 4 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा था। वेस्टइंडीज के शीर्ष खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमेयर और फैबियन एलेन लीग का हिस्सा थे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज  ने ट्वीट किया, "वेस्टइंडीज के आईपीएल खिलाड़ी अब कैरिबियन में सुरक्षित वापस आ गए हैं। हम इतनी जल्दी कैरिबियन में खिलाड़ियों की सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने के लिए बीसीसीआई और आईपीएल फ्रेंचाइजी के आभारी हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल