1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डॉरिच के शतक की दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी 414 रन पर घोषित की, खेल खत्म होने तक श्रीलंका 31/3

डॉरिच के शतक की दम पर वेस्टइंडीज ने पहली पारी 414 रन पर घोषित की, खेल खत्म होने तक श्रीलंका 31/3

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Jun 08, 2018 03:39 pm IST

वेस्टइंडीज की तरफ से शेन डॉरिच ने शानदार शतक लगाया और वेस्टइंडीज को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज- India TV Hindi
वेस्टइंडीज

शेन डॉरिच के दूसरे टेस्ट शतक से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी आठ विकेट पर 414 रन पर घोषित की। इसके बाद वेस्टइंडीज ने अपने गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से स्टंप तक श्रीलंका के 31 रन पर तीन विकेट झटक लिए। कप्तान दिनेश चांदीमल और रौशन सिल्वा क्रीज पर मौजूद थे। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, शैनोन गैब्रियल और कप्तान जेसन होल्डर ने एक -एक विकेट झटका। होल्डर ने पहले गैब्रियल की गेंद पर थर्ड स्लिप में सलामी बल्लेबाज कुसाल मेंडिस का शानदार कैच लपका। लेकिन बाद में उन्होंने इसी जगह एंजेलो मैथ्यूज का कैच छोड़ दिया। 

हालांकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान मैथ्यूज इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और होल्डर ने उनका विकेट अपने नाम किया। ये अंतिम सत्र का यह आखिरी ओवर रहा। रोच ने श्रीलंकाई पारी के शुरूआती ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को पहली गेंद पर आउट किया था। वहीं डोरिच के नाबाद 125 रन की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहली पारी में विशाल स्कोर बनाया। उन्होंने छह घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 325 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए। 

डॉरिच ने देवेंद्र बिशू (40) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 102 रन और फिर आठवें विकेट के लिए रोच (39) के साथ 75 रनों की साझेदारी की। कह सकते हैं कि खराब शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज ने मुकाबले में वापसी की है और अब टीम ने श्रीलंका के 3 विकेट झटककर मैच में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल