1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया एशेज का विजेता

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया एशेज का विजेता

 Reported By: IANS
 Published : Aug 02, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 01:02 pm IST

गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए।

Brian Lara, Former Westindies Player- India TV Hindi
Brian Lara, Former Westindies Player Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का कहना है कि विश्व कप विजेता इंग्लैंड ही इस बार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का खिताब जीतेगी। लारा ने यह भी भविष्यवाणी की कि इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट पांच मैचों की इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाएंगे और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सबसे अधिक विकेट लेंगे। 

लारा ने गुरुवार को ट्वीट किया, "एशेज 2019 के लिए मेरी भविष्यवाणी, विजेता: इंग्लैंड, सबसे अधिक रन: जोए रूट; सबसे अधिक विकेट: क्रिस वोक्स।"

गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की और 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली। 

वोक्स ने तीन विकेट चटकाए जबकि अनुभवी स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। 

दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल