1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की शुरूआत में विलंब

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की शुरूआत में विलंब

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2015 12:30 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 12:30 pm IST

बेंगलुरू: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल आउटफील्ड गीली होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे पहले बारिश के कारण दूसरे और तीसरे

भारत-दक्षिण अफ्रीका...- India TV Hindi
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच की शुरूआत में विलंब

बेंगलुरू: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल आउटफील्ड गीली होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे पहले बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

अंपायर दोपहर एक बजे मैदान का निरीक्षण करने के बाद चौथे दिन के खेल को लेकर फैसला करेंगे।

आज बारिश नहीं हुई है लेकिन सुबह दो निरीक्षण के बाद अंपायरों ने मैच शुरू नहीं कराने का फैसला किया।

पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 214 रन पर ढेर हो गई थी जिसके बाद भारत ने बिना विकेट खोए 80 रन बनाए थे।

शिखर धवन 45 जबकि मुरली विजय 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल