1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब एक अंग्रेज़ महिला क्रिकेटर ने कोहली को किया प्रपोज़

जब एक अंग्रेज़ महिला क्रिकेटर ने कोहली को किया प्रपोज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2017 04:35 pm IST,  Updated : May 11, 2017 05:51 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से अफ़ैयर चल रहा है लेकिन एक समय इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी कोहली पर इस क़दर फ़िदा हो गईं थी कि उन्होंने खुलेआम कोहली के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था।

Virat Kohli, Danielle Wyatt- India TV Hindi
Virat Kohli, Danielle Wyatt

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से अफ़ैयर चल रहा है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेट खिलाड़ी कोहली पर इस क़दर फ़िदा हो गईं थी कि उन्होंने खुलेआम यानी सोशल मीडिया पर कोहली के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। ये घटना 2014 की है।

महिला क्रिकेटर डेनियल व्हाइट कोहली की बैटिंग से इतना प्रबावित हो गईं थी कि उन्होंने ट्विटर पर लिखा: "खोली, मैरी मी।"

Tweet
Tweet

डेनियल को ये तक नहीं मालूम था कि कोहली का उच्चारण कैसे होता है तभी उन्होंने कोहली (kohli) की जगह खोली (kholi) लिखा।

आपको बता दें कि 2014 में ICC World T20 मके सेमीफ़ाइनल में कोहली ने साउथ अफ़्रीकी बॉलिंग के परख़चे उड़ाते हुए 44 बॉलों पर 72 रन बनाए थे और भारत ये मैच जीत गया था। इसके बाद अचानक कोहली के फ़ैंस की संख्या बढ़ गई थी और डेनियल भी उनमें से एक थीं।

डेनियल की पोस्ट के जवाब में कोहली के एक फ़ैन ने फ़ौरन ट्वीट किया कि कोहली का अफ़ैयर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का के साथ चल रहा है।

Tweet
Tweet

ये सिलसिला यही नहीं रुका और एक अन्य महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट ने मज़ाक करते हुए ट्वीट कर कहा कि बहुत देर हो चुकी है उसने पिछले हफ़्ते ही मुझे प्रपोज़ किया था।

Tweet
Tweet

कोहली भले ही डेनियल के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर पाए लेकिन कुछ महीने बाद ही उन्होंने डेनियल से मिलकर और साथ तस्वीर खिंचाकर उनकी कुछ तो हसरत पूरी कर ही दी।

Virat Kohli, Danielle Wyatt
Virat Kohli, Danielle Wyatt

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल