
3 वीरेंद्र सहवाग बनाम माइकल क्लार्क: " कुत्ते की कौन सी नस्ल हो पप?"
अगर वीरेंद्र सहवाग पिच पर होते थे तो किसी की भी सचिन तेंदुलकर से बदज़ुबानी करके की हिम्मत नहीं पड़ती थी। ऐसी ही एक घटना है 2003-4 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी की जो ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही थी। मैच ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ था। सचिन पीठ में खिंचाव का इलाज करवाकर बैटिंग करने आए। माइकल क्लार्क ने सचिन की खिंचाई करते हुए कहा कि वापस चले जाओ, तुम्हारी उम्र बैटिंग के लायक अब नहीं है।
सचिन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया लेकिन सहवाग ने क्लार्क के पास जाकर उसकी उम्र पूछी और कहा कि तमीज़ से पेश आओ, जितनी तुम्हारी उम्र है उससे ज़्यादा वो (सचिन) सेंचुरी बना चुके हैं। इस पर भी जब क्लार्क चुप नहीं हुए तो वीरु ने पूछा, "कुत्ते की कौन सी नस्ल हो पप?"
आपको बता दें कि कलार्क को उनके साथी खिलाड़ी प्यार से पप बुलाते थे।
अगली स्लाइड में पढ़ें जब मार्श से भिड़े बॉथम