1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब हरभजन ने ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछ लिया Are you pregnant ?

जब हरभजन ने ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछ लिया Are you pregnant ?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2016 07:37 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 07:37 pm IST

हरभजन सिंह ने एक रोचक खुलासा करते हुए बताया कि आखिर उन्‍होंने कैसे ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाडि़यों को क्रिकेट पर करारा जवाब दिया था।

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh

नई दिल्‍ली: इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में कई सवालों के जवाब देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हजरभजन सिंह ने यू तो भारतीय क्रिकेट में आ रहे बदलाव, पाकिस्‍तान के साथ खेलने के अनुभव का शेयर किया और साथ ही उन विवादों पर भी खुलकर बोले जिनके चलते वे मीडिया में चर्चा में रहे। हरभजन सिंह ने एक रोचक खुलासा करते हुए बताया कि आखिर उन्‍होंने कैसे ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाडि़यों को क्रिकेट पर करारा जवाब दिया था। दरअसल ऑस्‍ट्रेलया के खिलाड़ी हरभजन को परेशान करने के लिए स्‍लेज करते थे लेकिन हरभजन भी कड़ा जवाब देने में आगे रहते थे।

आइए जानते है एक रोचक खुलासा जब हरभजन ने ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछ लिया Are you pregnant ?  

ऑस्ट्रेलियन खिलाडियों के साथ तूतू मैं मैं पर हरभजन ने कहा- "ऑस्ट्रेलियन्स को लगता था कि वो सबसे सुपीरियर हैं उनको कोई हरा नहीं सकता है, वो बहुत ज्यादा डॉमिनेट करने को देखते थे, पर हम उस पीढी से आए थे कि हमने कभी सीखा ही नहीं, मैं पंजाब से हूं, पंजाब के लोग जो दिल में है, वो सामने रखते हैं, न किसी को गलत बोलो, न किसी से सुनो।"

"एक बार मैं बैटिंग कर रहा था और (डैरन) लेहमान मुझे छेड़े जा रहा था। कभी कुछ, कभी कुछ बोल रहा था, मैंने भी उसे कुछ न कुछ बोल दिया। उस बेचारे का पेट इतना बडा था कि नाड़ा लटक रहा था जैसे शक्ति कपूर का लटकता है, उसकी आधी बात समझ में आ रही थी और आधी नहीं, पर मैं इतना परेशान हो गया, चुप ही नहीं हो रहा था, मैने इसकी पेट की तरफ देखकर कहा उतने में वो इतना चिढ गया, उसने शेन वॉर्न को बताया, शेन वॉर्न हंसे जा रहा था, शेन वॉर्न ने मुझे आके बोला, तूने ऐसे बोला...वैसे प्लेयर्स का इतना बडा पेट नहीं होना चाहिए।"

मैकग्रॉ ने भी मुझे बहुत पकाया

हरभजन ने कहा, "(ग्लेन) मैकग्रॉ ने भी मुझे बहुत पकाया। हर बॉल डालने के बाद वो मुझे कुछ न कुछ बोले जा रहा था, उसको लग रहा था, top batsmen को आउट कर दिया, ये पता नहीं कहां से आके फंस गया, तो हर बॉल के बाद बोले जाय, तो मैने बोला, वो एक बोलता, मैं तीन, वो दो बोलता, मैं पांच बोलता था..एक समय आया जब ऑस्ट्रेलियन्स ने मुझे स्लेज करना बन्द कर दिया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल