1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो चेन्नई में इंग्लैंड के जो रुट की बैटिंग का ये था राज़

तो चेन्नई में इंग्लैंड के जो रुट की बैटिंग का ये था राज़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 17, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 12:21 pm IST

भारत में सड़कों पर बच्चों को क्रिकेट खेलता देखना एक आम बात है लेकिन क्या कभी किसी स्टार क्रिकेटर को सड़क पर खेलता देखा है..? ज़ाहिर आप इस सवाल पर हंस सकते हैं क्योंकि ये

Joe Root- India TV Hindi
Joe Root

भारत में सड़कों पर बच्चों को क्रिकेट खेलता देखना एक आम बात है लेकिन क्या कभी किसी स्टार क्रिकेटर को सड़क पर खेलता देखा है..? ज़ाहिर आप इस सवाल पर हंस सकते हैं क्योंकि ये अकल्पनीय है। लेकिन ज़रा रुपये भले ही ये आपके लिए अकल्पनीय हो लेकिन नामुमकिन नहीं है। दरअसल चेन्नई में गुरुवार को ऐसा ही एक नज़ारा देखने को मिला जब एक स्टार क्रिकेटर ने ग्राउंड गीला होने की वजह से सड़क पर प्रेक्टिस की।

ग़ौरतलब है कि टेस्ट सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच चेन्नई में चल रहा है और मैच के कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु में वरदा तूफ़ान आया था जिससे काफी तबाही हुई और ग्राउंड भी अछूता न रहा।

​

Joe Root
Joe Root

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज़ जो रुट जब एम.ए. चिंदंबरम स्टेडियम पहुंचे तो पाया कि तूफान की वजह नेट्स की सुविधा नही है। लेकिन इससे उनके हौंसले पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा।

रुट ने फ़ौरन पैड बांधे, हेल्मेट पहना और आ गए सड़क पर। वहां कोचिंग स्टाफ ने उन्हें बॉलें डाली। रुट तो डस्टबिन को ही विकेट बनाने वाले थे लेकिन फिर न जाने क्या सोचकर इरादा बदल दिया। 

इस अनोखी प्रेक्टिस का इंग्लैंड ने वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें रुट बैकफुट ड्राईव खेलते दिख रहे हैं। 

रुट ने पहली पारी में दो विकेट जल्दी गिरने के बाद शानदार 88 रन बनाए।

​

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।