1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब कोहली ने लगाए ठुमके और माही ने गाया मैं पल दो पल का शायर हूं

जब कोहली ने लगाए ठुमके और माही ने गाया मैं पल दो पल का शायर हूं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Jun 06, 2016 06:25 pm IST

नई दिल्ली: साल 2016 में गज़ब के फ़ार्म में चल रहे विराट कोहली ना सिर्फ मैदान में एक्टिव रहते हैं बल्कि जब भी मौका मिलता है मैदान के बाहर भी एक्टिव हो जाते हैं। वैसे

Hardik Pandya, Virat Kohli, Yuvraj Singh, Dhoni- India TV Hindi
Hardik Pandya, Virat Kohli, Yuvraj Singh, Dhoni

नई दिल्ली: साल 2016 में गज़ब के फ़ार्म में चल रहे विराट कोहली ना सिर्फ मैदान में एक्टिव रहते हैं बल्कि जब भी मौका मिलता है मैदान के बाहर भी एक्टिव हो जाते हैं। वैसे कोहली ने आईपीएल के दौरान पुणे में एक ओल्ड एज होम का दौरा कर अपनी मैच फीस का 50% हिस्सा दान कर दरियादिली का परिचय दिया था।

कोहली ने स्माइल फाउंडेशन के साथ मिलकर मुंबई में शुक्रवार को एक चैरिटी इवेंट डिनर का भी आयोजन किया। इसके अलावा विराट ने शनिवार को एक चैरिटी फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लिया। अभिषेक बच्चन की प्लेइंग फॉर ह्यूमैनिटी ने विराट कोहली के फाउंडेशन के साथ मिलकर इस मैच का आयोजन किया। इस मैच में क्रिकेटर्स बनाम बॉलीवुड स्टार्स के बीच मुकाबला था। ज़ाहिर है दोनों ही इवेंट बहुत हिट रहे क्योंकि इसमें देश के सबसे बड़े क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स शामिल थे।

चैरिटी डिनर में क्रिकेटरर्स ख़ूब मौज-मस्ती की और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और युवराज सिंह ने स्माइल फाउंडेशन के बच्चों के साथ मिलकर डांस भी किया।

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मौके पर 1976 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का गाना मैं पल दो पल का शायर हूं गीत गाया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल