1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब कोहली ने कहा "टॉयलेट तो जाने दो भाई"

जब कोहली ने कहा "टॉयलेट तो जाने दो भाई"

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2016 11:16 am IST,  Updated : Jun 09, 2016 11:16 am IST

मुंबई: सेलिब्रेटीज़ अक़्सर मीडिया से बचने के लिए कोई न कोई हथकंडे अपनाते हैं लेकिन टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली ने मीडिया से जान छुड़ाने के लिए ऐसा बहाना बनाया कि चाहकर भी

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

मुंबई: सेलिब्रेटीज़ अक़्सर मीडिया से बचने के लिए कोई न कोई हथकंडे अपनाते हैं लेकिन टीम इंडिया के कप्तान (टेस्ट) विराट कोहली ने मीडिया से जान छुड़ाने के लिए ऐसा बहाना बनाया कि चाहकर भी मीडिया को ख़ामोस होना पड़ा।

दरअसल बुधवार को विराट कोहली यहां विराट फ़ाउंडेशन के एक इवेंट में पहुंचे। होटल में दाख़िल होते ही फोटोग्राफर्स और पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और फ़ोटोग्राफ़र जहां उनकी तस्वीरें लेने लगे वहीं पत्रकारों ने सवालों की झड़ी लगा दी। कोहली मीडिया से बात करने के एकदम मूड में नहीं थे लेकिन मीडिया ने भी उनका पीछा जारी रखा। आख़िरकार जब विराट को लगा कि पीछा छुड़ाना मुश्किल है तो वे रुके और और बोले- टॉयलेट तो जाने दो भाई...।

अब भला इस काम के लिए कोई किसी को कैसे रोक सकता है लेकिन फिर भी मीडिया की भीड़ में से किसी ने पूछ ही लिया- वापस आ रहे हो ना। इस पर विराट ने मुस्कुराते हुए कहा- हां बस दो मिनट में।

ज़ाहिर है कोहली के दो मिनट फिर कभी पूरे नहीं हुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल