1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका में खेल रहे ईशांत को उनकी पत्नी ने दी ये बड़ी टेंशन

साउथ अफ्रीका में खेल रहे ईशांत को उनकी पत्नी ने दी ये बड़ी टेंशन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2018 12:52 pm IST,  Updated : Jan 20, 2018 12:58 pm IST

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में से पहले दो मैच गंवाकर टीम इंडिया सिरीज़ हार चुकी है। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम के साथ हैं।

ईशांत शर्मा और...- India TV Hindi
ईशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में से पहले दो मैच गंवाकर टीम इंडिया सिरीज़ हार चुकी है। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी टेस्ट सिरीज़ के लिए टीम के साथ हैं। ईशांत को पहले मैच में मौका नहीं मिला लेकिन दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर को बाहर बैठाकर उन्हें टीम में शामिल करने के कप्तान विराट कोहली के फैसले हर ओर आलोचना हुई थी। दूसरे टेस्ट में ईशांत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट चटकाए लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

ईशांत टीम इंडिया की हार से पहले ही परेशान हैं और अब उनकी पत्नी प्रतिमा ने भी उनकी टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल ईशांत की पत्नी प्रतिमा नेशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर हैं। प्रतिमा को खेलते हुए सिर में चोट लग गई। जिसके बाद प्रतिमा ने बैंडेज लगी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा ''ये चोट एक खिलाड़ी की निशानी है।''

पत्नी ऐसी तस्वीर देखकर ईशांत शर्मा काफी परेशान हो गए और उन्हें प्रतिमा की तस्वीर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा ''विनर..देख कर खेलो, क्यों साउथ अफ्रीका में टेंशन दे रही हो।''

प्रतिमा सिंह
प्रतिमा सिंह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल