1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने बेबी हसीब के लिए बनाई चाय

जब गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने बेबी हसीब के लिए बनाई चाय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2017 01:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 01:00 pm IST

इंग्लैंड का भारत दौरा जारी है लेकिन इसके पहले टेस्ट सिरीज़ में जिस एक इंग्लिश बल्लेबाज़ ने सुर्ख़ियां बंटोरी वह था 20 साल का हसीब हमीद। हसीब ने तीन पारियों में तीन अर्धशतक लगाए और

Hameed  with childhood hero Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Hameed with childhood hero Sachin Tendulkar

इंग्लैंड का भारत दौरा जारी है लेकिन इसके पहले टेस्ट सिरीज़ में जिस एक इंग्लिश बल्लेबाज़ ने सुर्ख़ियां बंटोरी वह था 20 साल का हसीब हमीद। हसीब ने तीन पारियों में तीन अर्धशतक लगाए और टूटी अंगुली के बावजूद मोहाली टेस्ट में नाबाद 59 रन बनाकर दर्शकों के ही नही, विराट कोहली का भी दिल जीत लिया। 

हज़ारों युवा खिलाड़ियों की तरह हसीब के भी हीरो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रहे हैं जिनसे उनकी मुलाक़ात किसी फ़िल्मी कहानी से कम नही है। दरअसल हसीब अपने पिता के साथ मुंबई में सचिन के घर के सामने खड़े होकर घर की ख़ूबसूरती को निहार रहे थे।

'मैं अपने परिवार के साथ सचिन के घर के सामने खड़ा था। सिक्यूरिटी गार्ड्स ने मुझे पहचान लिया और तभी पता लगा कि सचिन घर में ही हैं। शायद उन्होंने अंदर बताया कि मैं बाहर खड़ा हूं क्योंकि हमें अंदर आने का न्यौता मिला।'

हसीब ने बताया, 'उन्होंने मेरे लिए चाय बनाई। हमने बढ़िया केक भी खाया। उनकी गर्मजोशी से पता लगता है कि कितने बड़े इंसान हैं वो।'

'हमने कई चीज़ों पर, ख़ासकर बैटिंग के बारे में बातें की। मैंने उनसे कई सावल किए। एक लम्हा ऐसा भी आया जब मैंने सोचा, 'मैं सचिन तेंदुलकर से बात कर रहा हूं।' लेकिन उन्होंने शानदार जवाब दिए। बातचीत से दो बातें सामने आईं, एक कि वह केल की बारीकियों में जाते हैं और दूसरा खेल के प्रति उनका जुनून. उन्होंने मुझसे कहा कि  अगर खेल के प्रति तुम्हारा जुनून बरक़रार रहता है तो तुम सफलता का रास्ता ढूंढ़ ही लोगे। लोग हमेशा कहते हैं, 'याद रखना तुमने क्यों खेलना शुरु किया और वह इसमें विश्वास रखते हैं।''

हसीब ने कहा कि सचिन ने उन्हें ये संदेश दिया कि कई बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव की वजह से आप ये बात भूल जाते हैं। उम्मीद करता हूं कि मैं ये संदेश याद रखूंगा। 

हमीद इंग्लैंड के लिए ओपन करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने पहला टेस्ट राजकोट में खेला था। 

हमीद के पिता गुजरात से हैं जो इंग्लैंड चले गए थे। हसीब का कहना है कि उनके दिल में भारत के लिए ख़ास जगह है लेकिन लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सपने के समान है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल