1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4th टेस्ट: जब अंपायर पॉल रीफ़ल को मैदान छोड़ना पड़ा

4th टेस्ट: जब अंपायर पॉल रीफ़ल को मैदान छोड़ना पड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2016 01:49 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 02:31 pm IST

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सिरीज़ के चौथे मैच के पहले दिन लंच के बाद एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। यूं ता आपने कई बार देखा होगा कि अंपायर

paul reiffel- India TV Hindi
paul reiffel

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सिरीज़ के चौथे मैच के पहले दिन लंच के बाद एक अजीब नज़ारा देखने को मिला। यूं ता आपने कई बार देखा होगा कि अंपायर बल्लेबाज़ के शॉट से घायल हो जाते है, ख़ासकर लेग अंपायर लेकिन ऐसा कम ही होता है कोई अंपायर फ़ील्डर के थ्रो से घायल हो जाए।

​

paul reiffel
paul reiffel

इंग्लैंड की पारी के 49वें ओवर में जेनिंग्स ने अश्विन की बॉल को फान लेग की तरफ खेला और एक रन  ले लिया। इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने बॉल फील्ड कर थ्रो किया। लेग अंपायर पाल रीफ़ल ने ध्यान नहीं दिया और बॉल उनके सिर के पीछे लग गई और वह गिर पड़े। उन्होंने उठने की कोशिश की लेकिन उन्हें चक्कर आ गए।

paul reiffel
paul reiffel

इस बीच खिलाड़ी उनके पास जमा हो गए और फिजि़यो भी मैदान में आ गए। रायफ़ल की चोट कितनी गंभीर है ये तो सिटी स्कैन के बाद ही पता चलेगा लेकिन उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह थर्ड अंपायर मारैस एरासमस ने आकर अंपायरिंग की।

पॉल रीफ़ल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ रह चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।