Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब रैगिंग से परेशान होकर, विराट कोहली ने टेका सचिन तेंदुलकर के आगे माथा

जब रैगिंग से परेशान होकर, विराट कोहली ने टेका सचिन तेंदुलकर के आगे माथा

Written by: Shradha Bagdwal Published : Oct 16, 2017 12:43 pm IST, Updated : Oct 16, 2017 12:43 pm IST

विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब वो टीम इंडिया में नये थे, तब टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी जमकर रैगिंग ली थी।

sachin tendulkar- India TV Hindi
sachin tendulkar

नई दिल्ली: टीम इंडिया में युवा क्रिकेटर्स की क्लास लेने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने शुरुआती दिनों में खुद रैगिंग का शिकार हुए हैं। जी हां विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जब वो टीम इंडिया में नये थे, तब टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी जमकर रैगिंग ली थी।

आमिर खान के साथ चैट शो में विराट ने बताया कि हरभजन सिंह और मुनाफ पटेल ने उनकी रैगिंग ली थी। विराट ने कहा जिस सिरीज़ में वह पहली बार खेले, उसमें सचिन नहीं थे। चोट की वजह से सचिन टीम से बाहर थे। 2008 में जब इंग्लैंड टीम भारत आई तो उस दूसरी सिरीज़ में सचिन की टीम में वापसी हुई। ये वाक्या उसी समय का है तब मुनाफ पटेल और हरभजन सिंह ने विराट से कहा कि ड्रेसिंग रूम में आने वाला नया खिलाड़ी सबसे पहले जब भी सचिन से मिलता है तो उनके सामने माथा टेकना होता है।

इसके बाद उनकी बात मानते हुए विराट सचिन को देखते ही उनके आगे माथा टेकने लगे लेकिन सचिन ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उनसे पूछा, तुम्हें कुछ चाहिए क्या? तो फिर विराट ने सचिन को सारी बताई। जिसके बाद सचिन हंसने लगे और उन्होंने विराट से कहा कि तुम्हारे साथ मजाक किया गया है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement