1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब भी कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश की, फायदा नहीं मिला : शुभमान गिल

जब भी कुछ अतिरिक्त करने की कोशिश की, फायदा नहीं मिला : शुभमान गिल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 13, 2019 06:39 pm IST,  Updated : May 13, 2019 06:39 pm IST

आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुने गये शुभमान गिल ने इस सत्र को खुद के लिये मिश्रित करार दिया और कहा कि जब भी उन्होंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया तो उसका उन्हें फायदा नहीं मिला। 

Whenever you tried to do something extra, it did not work: Shubham Gill - India TV Hindi
Whenever you tried to do something extra, it did not work: Shubham Gill  Image Source : IPLT20.COM

मुंबई। आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुने गये शुभमान गिल ने इस सत्र को खुद के लिये मिश्रित करार दिया और कहा कि जब भी उन्होंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया तो उसका उन्हें फायदा नहीं मिला। 

गिल ने सिएट क्रिकेट रेटिंग पुरस्कारों से इतर पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह आईपीएल मेरे लिये मिश्रित सफलता वाला रहा क्योंकि पहले चरण में मैंने पारी की शुरुआत नहीं की और इसके बाद मुझे पारी का आगाज करने का मौका मिला। मुझे जो भी मौके मिले मैंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की।’’ 

कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले गिल ने 14 मैचों में 296 रन बनाये जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 76 रन रहा। 

गिल ने कहा,‘‘इस आईपीएल से मुझे यह सीख मिली कि जब भी मैंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया मुझे वास्तव में इसका फायदा नहीं मिला लेकिन जब भी मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला तो मुझे उसका पूरा फायदा मिला।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल