नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया बुधवार को ज़िंबाब्वे रवाना हो गई जहां उसे चीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। इस दौरे पर कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और धोनी एक तरह से नये नवेली दुल्हन को लेकर इस दौरे पर गए हैं। ज़िंबाब्वे की टीम 90 के दशक में वनडे में फोर्स बन गई थी लेकिन उसके पास अश्वेतों के लिए कोटा सिस्टम लागू होने के बाद से टीम का अब बेहद कमज़ोर हो चुकी है।
तो क्या कमज़ोर ज़िम्बाब्वे टीम का फ़ायदा उठाकर इस दौरे पर कोई भारतीय बल्लेबज़ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा? क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं और ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ भी उनका एक रिकार्ड है जो शायद ही कोई खिलाड़ी तोड़ सके।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन अव्वल हैं। सचिन ने दोनों देशों के बीच वनडे क्रिकेट मैचों में सबसे ज़्यादा 5 शतक लगाए हैं। उन्होंने 1992-2004 के बीच जिंबाब्वे के खिलाफ 34 मैचों में 49.17 की औसत से 1377 रन बनाए। इसमें 5 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं। सचिन का सर्वोच्च स्कोर 146 रन रहा है और अब तक इस रिकार्ड के करीब कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा है।
टीम में न तो विराट कोहली हैं, न शिखर धवन हैं और न ही रोहित शर्मा हैं। ऐसे में अब देखना यह है कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का कौन सा खिलाड़ी यह रिकार्ड अपने नाम कर पाता है।