1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें क्यों द. अफ्रीका के दौरे पर गए पार्थिव पटेल ने सहवाग का ख़ास गिफ़्ट लेने से किया मना

जानें क्यों द. अफ्रीका के दौरे पर गए पार्थिव पटेल ने सहवाग का ख़ास गिफ़्ट लेने से किया मना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 10, 2018 03:07 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 03:07 pm IST

अपने मज़ेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने पार्थिव पटेल को एक गिफ़्ट देने की पेशकश की है जिसे पार्थिव ने ठुकरा दिया है.

sehwag, patel- India TV Hindi
sehwag, patel

टीम इंडिया के विकेटकीपर पार्थिव पटेल इन दिनों साउथ अफ़्रीका के दौरे पर हैं. पहले टेस्ट में उनको मौक़ा नहीं मिला जो इंडिया बुरी तरह हार गई. इस मैच में रिद्धिमन साहा ने विकेटकीपिंग की थी और दस कैच पकड़कर रिकॉर्ड बनाया था. इस बीच अपने मज़ेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने पार्थिव पटेल को एक गिफ़्ट देने की पेशकश की है जिसे पार्थिव ने ठुकरा दिया है. 

दरअसल पार्थिव पटेल को रणजी ट्रॉफी में गुजरात और बंगाल के बीच मैच के दौरान ऊंगली में चोट लग गई थी. जयपुर में हुए क्वार्टरफाइनल के दौरान पार्थिव गेंद पकड़ने की कोशिश करते वक़्त उनके बांए हाथ की बीच की ऊंगली में चोट आ गई थी. ज़मीन पर गिरने के बाद वे काफी दर्द में दिखे. इसके तुरंत बाद पार्थिव को मैदान के बाहर ले जाया गया और वह दिन भर मैदान से बाहर ही रहे थे. 

अब पार्थिव की चोट पर वीरेंद्र सहवाग ने पार्थिव पटेल पर चुटकी ली है. दरअसल, सहवाग ने बुधवार (10 जनवरी) की सुबह एक मज़ेदार ट्वीट किया. सहवाग ने एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ कैप्शन लिखा था- नई नवेली दुल्हन आई. पति बोला अपने हाथ की रोटी बना के खिलाओ. 

इस ट्वीट को करने के कुछ देर बाद सहवाग ने पार्थिव पटेल को टैग करते हुए एक बार फिर इसी ट्वीट को रिट्वीट किया. उन्होंने लिखा- निक्के, भाई वहां ग्लव्स हैं या भेजूं.

इस पर पार्थिव पटेल ने भी सहवाग के ट्वीट का मजेदार जवाब दिया. उन्होंने सहवाग के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- इधर मेरी परफेक्ट साइज वाले बहुत ग्लव्स लेकर आया हूं... इसे उधर ही रखें आप... दिल्ली में ठंड बढ़ गई है तो घर में किसी के काम आएंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल