1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस अंग्रेज क्रिकेट खिलाड़ी को क्यों लगने लगा था कि उसकी हो जाएगी मौत

इस अंग्रेज क्रिकेट खिलाड़ी को क्यों लगने लगा था कि उसकी हो जाएगी मौत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2016 06:12 pm IST,  Updated : May 02, 2016 06:12 pm IST

लंदन: दिल की गंभीर बीमारी की वजह से इस अंग्रेज टेस्ट खिलाड़ी को सिर्फ 26 की उम्र में खेल से संन्यास लेने को मजबूर होना पड़ा। जेम्स टेलर नाम के इस खिलाड़ी का कहना है

James Taylor- India TV Hindi
James Taylor

लंदन: दिल की गंभीर बीमारी की वजह से इस अंग्रेज टेस्ट खिलाड़ी को सिर्फ 26 की उम्र में खेल से संन्यास लेने को मजबूर होना पड़ा। जेम्स टेलर नाम के इस खिलाड़ी का कहना है कि उन्हें ऐसा लगा था कि वह मर जाएंगे। इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट और 27 एकदिवसीय मैच खेलने वाले टेलर उन दिनों को याद करते हैं, जब अपनी बीमारी के कारण वह अभ्यास सत्रों में असहज महसूस किया करते थे।

टेलर ने कहा, ‘प्रेक्टिस के दौरान लगता था मैं मर जाऊंगा’

टेलर ने कहा, "अभ्यास सत्रों के दौरान भी मेरा दिल असहज तरीके से धड़कता था। उसकी रफ्तार बहुत अधिक होती थी। ऐसा नहीं था तापमान कम होने के कारण मैं असहज महसूस करता था। यह सब मेरी बीमारी के कारण था और कई बार तो मुझे ऐसा भी लगा कि मैं मर जाऊंगा।"

क्रिकेट न खेलने का फैसला बेहद कठिन था

यह पूछे जाने पर कि वह इस सच को कैसे आत्मसात करते हैं कि अब वह एक क्रिकेट खिलाड़ी नहीं रहे, टेलर ने कहा, "यह मेरे लिए सबसे कठिन सच्चाई है। जब डॉक्टर ने मुझे बताया तो मुझे लगा था मैं बेहोश हो जाऊंगा। डॉक्टर ने कहा कि हालांकि मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी बीमारी का पता जिंदा करते चल गया, नहीं तो अधिकांश मामलों में इसका पता पोस्टमार्टम में ही चलता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल